नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- आउटर दिल्ली के उत्तरी जिले में समयपुर बादली इलाके में 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन हुए एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 19 वर्षीय युवक की हत्या में पुलिस ने 6 नाबालिगों को पकड़ लिया है। हत्याकांड की वजह मामूली कहासुनी और विवाद था, जिसमें आरोपियों ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या की मुख्य वजह का भी खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल की शाम करीब 7:44 बजे समयपुर बादली थाने में सूचना मिली थी कि एमसीडी कॉलोनी इलाके में एक युवक को चाकू मार दिया गया है। घायल युवक की पहचान राजीव (19) के रूप में हुई, जो पेशे से टेंपो चालक था। उसे तुरंत शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.