नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Realme Narzo 100 Lite 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। यह हैंडसेट Narzo 80 Lite 5G का सक्सेस है, जिसे जून 2025 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च से पहले, कंपनी ने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। Realme एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। यह फोन 14 अप्रैल 2026 को भारत में पेश किया जाएगा और इसे Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में दमदार बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो लंबे समय तक फोन चलाने में मदद करेगी। इसके अलावा, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और रो...