बेगुसराय, अप्रैल 6 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। आगामी 14 अप्रैल को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद से खरमास समाप्त हो जाएगा। खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर से शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्यों की धूम शुरू होने जा रही है। मालीपुर निवासी आचार्य देवानंद पाठक ने बताया कि 14 मार्च से खरमास शुरू होने के बाद से मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग गया था। ऐसे में विवाह, मुंडन, कर्णछेदन आदि संस्कारों के मुर्हूत नहीं थे। लेकिन, अब 14 अप्रैल की सुबह 12:06 बजे सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा। जबकि, वैवाहिक मुहूर्त 20 अप्रैल से शुरू होगा। आचार्य ने बताया कि अप्रैल महीने में 03 और मई माह में विवाह के लिए 05 शुभ मुहूर्त हैं। 17 मई से 15 जून तक अधिक मास होने के कारण मांगलिक कार्य पर विराम रहे...