मधुबनी, अगस्त 3 -- मधुबनी। टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की फूड बास्केट योजना राहत का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। उपचार के दौरान दवाओं के साथ पौष्टिक आहार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिले में अब तक 1262 टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराई गई है। इससे मरीजों को आवश्यक पोषण मिलने के साथ नियमित इलाज जारी रखने में भी मदद मिल रही है। सीडीओ डॉ. जी. एम. ठाकुर ने बताया कि टीबी का उपचार छह माह या उससे अधिक समय तक चलता है। ऐसे में पौष्टिक भोजन रोग से उबरने के लिए बेहद जरूरी होता है। फूड बास्केट मिलने से जरूरतमंद परिवारों का आर्थिक बोझ कम हो रहा है और मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने में सहायता मिल रही है。 यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों को दिए गए निश्चय पोषाहार किटटीबी उन्मूलन अभियान...