हरिद्वार, अगस्त 5 -- उत्तरांचल पंजाबी महासभा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर पूर्वजों को याद करेगा। पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रेमनगर आश्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। इस दिन जो लोग बंटवारे में शहीद हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी जिसे महासभा आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गंगा पूजन, दीपदान, शहीदों को श्रद्धांजलि, विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी, समाज के बुजुर्गों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।विभाजन यह भी पढ़ें- ...