नई दिल्ली, जुलाई 28 -- महिंद्रा स्कॉर्पियो N के फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ महीनों से यह फेसलिफ्ट काफी चर्चा में है। कंपनी इसे अगले महीने लॉन्च कर सकती है। दरअसल, महिंद्रा पिछले कई सालों से 14 अगस्त को अपने बड़े प्रोडक्ट्स को अनवील करती आई है और इस बार कंपनी की सबसे पॉप्युलर एसयूवी स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट से पर्दा उठने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट 14 अगस्त 2026 को ऑफिशियली लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले सामने आए एक इंस्टाग्राम वीडियो (क्रेडिट: raj_dayma_1001) ने इसके लगभग प्रोडक्शन-रेडी इंटीरियर की झलक दिखा दी है। नई स्कॉर्पियो N में सबसे ज्यादा बदलाव केबिन और फीचर लिस्ट में देखने को मिल सकते हैं।मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नई स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट के एक्सटीर...