गिरडीह, मार्च 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। के एन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित दो दिवसीय 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरूवार को प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह खेल के प्रति प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता हमारे जीवन को ऊर्जावान और आनंददायक बनाती हैं। ये सिर्फ़ खेल नहीं हैं। खेल हमें टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं। चाहे हम जीतें या हारें, हम मूल्यवान सबक सीखते हैं। खेलना हमें चुस्त, एकाग्रता और खुश रखता है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम ए ने टीम बी को 3-2 से हराया। महिला क्रिकेट टीम में लक्ष्मीबाई ग्रुप ने सरोजनी नायडू ग्रुप को 4 विकेट से हराया, वहीं पुरुष वर्ग में गांधी ग्रुप ने सुभाष चंद्र बोस ग्रुप को 5 विकेट से हराया। बैलून फोड़ प्रतियोगिता में शांति ...