चाईबासा, अप्रैल 27 -- गुवा। झारखंड लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर किरीबुरु में 14वां संचार अभ्यास संपर्क सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केआईओएम, एमआईओएम, जीओएम एवं एमओएम के 100 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिनमें पीएम शिरपुरकर, मुख्य महाप्रबंधक (खान), केआईओएम डी. मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर), जेजीओएम एसएस शाह, मुख्य महाप्रबंधक (रख रखाव), जेजीओएम, एसके सिंह, खान प्रमुख, एमआईओएम शामिल थे। सत्र की शुरुआत  रथिन बिस्वास, डीजीएम (एचआर-एलएंडडी) के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद हर्ष वर्धन सिंह गौतम, एएम (सेफ्टी), जेजीओएम ने सुरक्षा विषय पर प्रस्तुति दी। वहीं, राकेश गिरी, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, एल एंडडी, किरीबुरु ने कंपनी के प्रदर्शन एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रक...