दरभंगा, जनवरी 8 -- कमतौल। चौदहवां तीन दिवसीय राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव आज शुक्रवार से प्रारम्भ हो जायेगा। जिला प्रशासन न्यास समित की ओर से शुक्रवार की देर शाम तक सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम आयोजित होगा। गुरुवार को अपर समाहर्ता सलीम अख्तर, एसडीएम विकास कुमार, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, कमतौल सदर टू के डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन, जाले प्रखंड के सीओ वत्सांक, पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। न्यास समिति के सचिव हेमंत कुमार झा, अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सदस्य उमेश ठाकुर, अंजनी निषाद आदि ने बताया कि पहले दिन शुरुआत सुबह नौ बजे माता अहिल्या की पूजा अर्चना से होगी। तत्पश्चात सुबह दस बजे कलश यात्रा प्रारम्भ होगी। जो गौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.