नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 13 फीसदी घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही का मुनाफा 16,971 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 19,407 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, इस अवधि में ऑपरेशन से राजस्व साल-दर-साल 13% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपये हो गया। समूचे वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 80,775 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 के 69,648 करोड़ रुपये की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।डिविडेंड का तोहफा इसके अलावा, रिलायंस के बोर्ड ने मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 6 रुपये के डिविडेंड की भी सिफारिश की है। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों को बताया पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.