झांसी, फरवरी 23 -- झांसी, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार के निर्देश व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा की देखरेख में लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। जिसमें 139 बे-टिकट पकडे़। उनसे जुर्माना वसूला गया। ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ के लिए जांच अभियान ललितपुर स्टेशन पर चलाया गया। जिसमें 139 यात्रियों को पकड़ कर उनसे से 82 हज़ार 330 रुपए रेल राजस्व वसूल किया गया । जांच अभियान के दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा तथा उनके मध्य भय का माहौल रहा । गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच की गई। अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.