अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 139वें डीएम के रूप में अविनाश कुमार बुधवार शाम को जिला कोषागार में पहुंच कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। नवागत डीएम मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं और 2013 बैच के आईएएस है। अलीगढ़ से पहले वह चार जिलों के डीएम रह चुके हैं। वर्ष 1804 में अलीगढ़ के अस्तित्व में आने के साथ ही यहां संगठित प्रशासनिक व्यवस्था की शुरुआत हुई। जिले के प्रथम जिलाधिकारी के रूप में सी. रसल ने कार्यभार संभालते हुए प्रशासनिक ढांचे की नींव रखी। एटी नकवी ने पहली बार 1937 में पहले भारतीय जिलाधिकारी के रूप में जिले का दायित्व संभाला। यह भी पढ़ें- आज चार्ज संभाल सकते हैं नवागत डीएम वर्ष 1804 से लेकर वर्तमान समय तक अलीगढ़ में कुल 138 जिलाधिकारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सहायक ...