अंबेडकर नगर, मार्च 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर को आकर्षक बनाए जाने के लिए प्रशासन ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। नगर के फव्वारा तिराहा से संघतिया स्थित पुलिस चौकी तक 138 डबल स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। नवरात्र पर्व व ईद के मौके पर एमएलसी हरिओम पांडेय ने इसका शुभारंभ किया। इससे समूचा क्षेत्र दूधिया प्रकाश से नहा गया। अकबरपुर नगर का सौंदर्याकरण लगातार किया जा रहा है। न सिर्फ सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा, बल्कि डिवाइडर पर पेड़ पौधे भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा जगह जगह रंग बिरंगी लाइट लगाई जा रही है। इसी क्रम में बीते दिनों ही फव्वारा तिराहा से संष्घतिया पुलिस चौकी तक 138 डबल स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। एक दिन पहले नवरात्र व ईद पर्व के मौके पर देर शाम एमएलसी हरिओम पांडेय ने इसका उद्घघाटन किया। लाइटों के जलते ही समूचा क्षेत्र दूधिया प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.