138 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
गोपालगंज, अगस्त 8 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को विश्वम्भरपुर थाने के काला मटिहनिया गांव व बलथरी चेकपोस्ट से 138 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की दो बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर जादोपुर थाने के बरईपट्टी गांव के तपेन्द्र कुमार व मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाने के दरीयापुर कफेन गांव के गौतम कुमार है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर यूपी की ओर से बाइक से शराब लेकर आ रहे थे। वाहन जांच के दौरान सभी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.