गोपालगंज, मार्च 16 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को विश्वम्भरपुर थाने के सिपाया स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप से 138 बोतल शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्कर की बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर जादोपुर थाने के जादोपुर शुक्ल गांव के विक्की कुमार है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर यूपी के तरफ से बाइक से शराब लेकर आ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...