जहानाबाद, अप्रैल 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आज नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम चंद्रशेखर प्रकाश की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 14 सत्र स्थलों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 138 बच्चों एवं 11 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक संचालित किया, जिससे सभी लाभार्थियों को समय पर सेवाएं मिल सकीं। टीकाकरण सत्रों के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभिभावकों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.