नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2026 के लिए अब तक 138 देशों के 3,317 खरीदारों ने पंजीकरण कराया है। इससे भारतीय चावल की किस्मों में बढ़ती वैश्विक रुचि का पता चलता है। बीआईआरसी 2026 का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर तक भारत मंडपम में होगा। 30 अगस्त तक 138 देशों के 3,317 खरीदारों ने पंजीकरण कराया है। देशवार पंजीकरण में 336 खरीदारों के साथ बांग्लादेश सबसे आगे है। इसके बाद बेनिन के 179 और नाइजीरिया के 177 खरीदार हैं। संयुक्त अरब अमीरात से 145 खरीदारों ने पंजीकरण कराया है जबकि नेपाल और फिलीपीन से 137-137 खरीदार हैं। इथियोपिया से 127, सऊदी अरब से 125 तथा इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका से 109-109 खरीदारों के पंजीकरण हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...