नई दिल्ली, जून 27 -- Shani Vakri 2026: ज्योतिषशास्त्र में शनि की चाल में बदलाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कर्मफलदाता शनि देव कुछ दिनों बाद वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि शनि की यह चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर डालती है। किसी के लिए यह समय तरक्की लेकर आता है तो कुछ लोगों को धैर्य और मेहनत की परीक्षा से गुजरना पड़ता है।कब से कब तक रहेंगे वक्री शनि? दृक पंचांग के अनुसार, शनि 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद 11 दिसंबर 2026 को मार्गी हो जाएंगे। इस दौरान शनि कुल 138 दिनों तक उल्टी चाल चलेंगे। ज्योतिष में शनि की वक्री अवस्था को कर्मों का हिसाब देने वाला समय माना जाता है।शनि के वक्री होने का क्या होता है असर? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जब वक्री होते हैं तो व्यक्ति को अपने पुराने फैसलों, ...