आगरा, मार्च 14 -- जनपद की ऐतिहासिक धरोहर नदरई जलसेतु को 137 वर्षों बाद नई मजबूती देने का कार्य शुरू हो गया है। वर्ष 1889 में निर्मित इस विश्वस्तरीय जलसेतु के दोनों ओर अब बोल्डर बांध के रूप में सुरक्षा कार्य कराया जा रहा है, जिससे इसकी नींव और संरचना को स्थायित्व मिल सके। विशेष बात यह है कि निर्माण के बाद पहली बार वर्ष 2026 में जलसेतु पर पक्का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। दरअसल, सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन की ओर से शासन में 10 करोड़ से अधिक की कार्ययोजना भेजी गई थी। जिसमें सौंन्द्रर्यकरण का कार्य भी शामिल है। मुख्यमंत्री की ओर से भी इस कार्ययोजना की स्वीकृति और घोषणा की गई थी। प्रदेश सरकार ने इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री विशेष पैकेज के अंतर्गत बजट उपलब्ध कराया है। इसके बाद से जलसेतु पर कार्य शुरू किये गये। इससे न केवल संर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.