गोपालगंज, अप्रैल 1 -- फुलवरिया। एक संवाददाता मई माह से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसे लेकर कर्मियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के कुल 137 प्रगणकों ने भाग लिया। कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ पूजा कुमारी ने की। इस दौरान प्रगणकों से आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति एवं ईमेल आईडी जमा कराई गई। बीडीओ ने बताया कि यह दो दिवसीय बैठक गुरुवार की देर शाम तक चलेगी, जिसमें जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं। 6 अप्रैल से कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा, जिसमें जिले से आने वाले प्रशिक्षक प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। बैठक के दौरान पर्यवेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.