137वें ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ
पीलीभीत, सितम्बर 18 -- बरखेड़ा। सांस्कृतिक और धार्मिक उल्लास के प्रतीक ऐतिहासिक 137वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर और विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शुभारंभ कर दिया। दस दिवसीय मेले को लेकर लोगों में उत्साह रहा। मेला के पहले दिन श्री राधिकाकृष्ण मंडल वृंदावन के कलाकारों द्वारा रंगमंच स्टेज पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव लीला का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों की इस उत्कृष्ट प्रस्तुति को देख दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग जय कन्हैयालाल की के जयकारे लगाने लगे। श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में मेला कमेटी के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर भगवान श्रीराम की मूर्ति के समक्ष विधिवत पूजन-अर्चन किया। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने एक साधारण योगी पुरुष की तरह इस धरती पर जीवन व्यतीत किया और हमेशा अधर्मियों तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.