1360 किमी पैदल चल शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सूर्या को मिला सम्मान
महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल के आवास स्थित उनके कार्यालय पर उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने 1360 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शहीद भगत सिंह के समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सिसवा वापस लौटे सूरज रावत उर्फ सूर्या को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सूर्या को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह सहित भगत सिंह का चित्र भी भेंट किया।सिसवा के मीराबाई नगर दक्षिण टोला निवासी सूरज रावत उर्फ सूर्या ने शहीद भगत सिंह को अपनी प्रेरणा मानते हुए इस यात्रा का संकल्प लिया था। उसने पंजाब प्रांत के फिरोजपुर जनपद स्थित हुसैनीवाला के राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पहुंचकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। सूर्या ने इस कठिन यात्रा को 41 दिनों में 1360 किलोमीटर का पैदल सफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.