मथुरा, जनवरी 8 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत अब नये वोटरों के नाम बढ़ाने और दावे आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिले की पांचों तहसीलों में 136 अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने गुरुवार को इनको प्रशिक्षित करते हुए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद के तहसील छाता में 24, मांट में 13, गोवर्धन में 17, मथुरा में 66 तथा बल्देव में16 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों द्वारा आलेख्य नामावली (ड्राफ्ट रोल) में उन सभी निर्वाचकों के नाम सम्मिलित करने हैं, जिनके गणना प्रपत्र प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.