प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज। नैनी, झूंसी, फाफामऊ, बमरौली, झलवा के तमाम सड़कों का अंधेरा दूर होगा। शहरी सीमा में शामिल किए गई तमाम इलाकों की सड़कों पर पहली बार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। नगर निगम ने शहर के विस्तारित क्षेत्र की सड़कों का अंधेरा दूर करने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम विस्तारित क्षेत्र के 27 वार्डों में 1350 स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। क्षेत्रों के हर वार्ड में 50-50 लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटों के लिए नगर निगम नए पोल भी अपनी निधि से लगाएगा। लाइटें लगाने के लिए 27 वार्डों के पार्षदों से उन सड़कों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है, जहां लाइटें नहीं हैं। नगर निगम का बिजली विभाग अपने स्तर से भी 27 वार्डों में बिना लाइट वाली सड़कों का सर्वे कर रहा है। नगर आयुक्त साईं तेजा भी विस्तारित क्षेत्र के पार्षदों से लाइटें लगाने के लिए स...