सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 450 बोतल (135 लीटर) देसी शराब को जब्त करते हुये सुरसंड कैंप के एसएसबी जवानों ने एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान गुरुवार को पिलर संख्या 303/8 के निकट गश्त लगा रहे थे। इस दौरान नगर पंचायत सुरसंड के वार्ड तीन निवासी मेथुर साह के पुत्र गोपाल साह शराब के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जवानों द्वारा तलाशी लिये जाने पर शराब बरामद होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसबी ने जब्त शराब व अनिबंधित बाइक के साथ गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया है। यह भी पढ़ें- 135 लीटर शराब जब्त एक तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अमांव पैक्स चुनाव को ले मतदाता सूची प्रकाशित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.