कटिहार, मार्च 25 -- मनसाही, एक संवाददाता। मनसाही पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मंगलवार की दोपहर दिवागस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की एक टेंपू से शराब तस्करी किया जा रहा है। इसके बाद मनसाही थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में तुरंत एक टीम बनाई गई और मनसाही थाने के सामने से गुजर रहे उक्त टैंपू को रोका गया और तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान टेंम्पू से 135 लीटर विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किया गया और दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्करों में पूर्णिया मुफस्सिल थाने क्षेत्र के मटिया चौक के रहने वाले मो अरशद एवं रौतारा थाना क्षेत्र के बबलू मंडल शामिल है। पुलिस ने शराब एवं टेंम्पू को जप्त करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को थाने लाया और एस आई राजेश कुमार के बयान पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.