मधुबनी, मई 31 -- झंझारपुर। थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब ज़ब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गश्ती के दौरान पुलिस को गोधनपुर में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गोधनपुर निवासी अशोक कुमार महतो के घर के पीछे झाड़ी में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तीन लोग भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने अशोक कुमार महतो एवं विनोद पासवान को पकड़ लिया, जबकि नागे महतो फरार होने में सफल रहा।तलाशी यह भी पढ़ें- फरार शराब के दो धंधेबाज धराये के दौरान झाड़ी में छिपाकर रखे गए तीन बोरों से कुल 15 कार्टन नेपाली देसी शराब बरामद की गई। प्रत्येक कार्टन में 30 बोतल 300 एमएल की शराब थ...