देवघर, अगस्त 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान ट्रेनों में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत आरपीएफ व सीआईबी टीम ने छापेमारी कर हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

जांच अभियान का विवरण कार्रवाई के दौरान ए-1 एसी कोच से 135 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, जबकि शराब ले जा रहे 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर देवघर उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार सीआईबी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार में खपाने के लिए ट्रेन के जरिए विदेशी शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस के ए-1 वातानुकूलित कोच में मधुपुर और जसीडीह स्टेशन के बीच सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के परिणाम जांच के दौरान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी 17 वर्षीय...