हल्द्वानी, जनवरी 22 -- लालकुआं, संवाददाता। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के वन कर्मियों ने गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दिनभर चली कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने 135 दुकानों पर लाल निशान अंकित किए। वन कर्मियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि 31 जनवरी तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माणों को बलपूर्वक ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान लाल निशान लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की कार्रवाई को लेकर लोगों में भय और रोष दोनों व्याप्त है। टांडा रेंज के डिप्टी रेंजर विशन राम आर्य ने बताया कि यह अभियान वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और निर्धारित समय के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.