135 दिव्यांग बच्चों ने उपकरण के लिए कराया पंजीकरण
मैनपुरी, सितम्बर 10 -- कस्बा के फर्रुखाबाद रोड स्थित ओविसराम इंटर कॉलेज में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के तहत किया गया। जिला स्तरीय कैंप में 135 बच्चों ने उपकरणों की मांग को लेकर अपना पंजीकरण कराया। शुक्रवार को नगला जुला, मैनपुरी में कैंप आयोजित किया जाएगा। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान व पीएमश्री योजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी से लेकर इंटर कॉलेज तक के बच्चों को एलेम्को द्वारा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद में 275 बच्चों का लक्ष्य है, जिसमें गुरुवार को 135 बच्चों ने पंजीकरण कराया है। जिनकी जांच कर डाटा फीडिंग का काम किया जा रहा है। सभी बच्चों को 20 नवंबर को ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, ब्लाइंड स्टिक आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.