दरभंगा, मार्च 23 -- बहेड़ी। नगर पंचायत कार्यालय बहेड़ी में सोमवार को सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य पार्षद मनोज लालदेव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 135 करोड़ रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बजट पारित होने के साथ ही नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा ही है। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बजट का सही उपयोग सुनिश्चित करते हुए नगर क्षेत्र के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाएगा। बजट पारित करने के अलावा बैठक में ट्रेड लाइसेंस/व्यापारिक अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.