सोनभद्र, अप्रैल 12 -- विंढमगंज। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर थाना परिसर में निरीक्षक शिवकुमार सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक किया। उन्होंने कहा कि जयंती के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस, कार्यक्रम या सभा आयोजित करने वाले सभी लोग पूर्व सूचना देकर प्रशासन से अनुमति प्राप्त करें और निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.