हल्द्वानी, मार्च 16 -- नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल की एक बैठक सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महामंत्री राजेश लाल ने किया। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि बाबा साहेब की 135वीं जयंती समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर को गरिमामय तरीके से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने सुझाव और विचार भी रखे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा 22 मार्च को आयोजित अगली बैठक में तय की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसा...