बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने रोजगार मेला केसीएनआईटी परिसर नरैनी रोड़ में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेला में लगभग सैकड़ो की संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 22 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। 1344 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन केसीएनआईटी के निदेशक डा.प्रदीप भटनागर ने किया। सहायक निदेशक सेवायोजन वकील अहमद अंसारी, जिला सेवायोजन अधिकरी मोहित जायसवाल आदि आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.