मेरठ, मई 16 -- मेरठ नगर निगम के मुख्यालय जोन के 134 प्रगणकों/सुपरवाइजर को जनगणना-2027 के कार्य की ड्यूटी प्राप्त न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपर नगर आयुक्त व नगर निगम के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि निगम के मुख्यालय जोन के वार्डो की समीक्षा में पाया गया है कि 134 प्रगणकों/सुपरवाइजर ने अब तक ड्यूटी प्राप्त नहीं की है। यह राष्ट्र हित के कार्य में लापरवाही का मामला है। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- प्रगणक व पर्यवेक्षकों को पूछा गया स्पष्टीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...