133 वाहनों का चालान, 1.39 लाख का समन
भदोही, मई 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 15 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। इन सभी पर मारपीट और शांति व्यवस्था में खलल डालने का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 118 दोपहिया और 15 चारपहिया वाहनों सहित कुल 133 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख 39 हजार 500 रुपये का समन शुल्क लगाया गया।पुलिस कार्रवाई के तहत गोपीगंज ने जहांगीराबाद से तीन, कोइरौना ने मठहां से दो, सेमराध से एक, भदोही रैमलपुर से दो, औराई ने बाबूसराय कस्बे से एक, कंसापुर से तीन, भरतपुर से एक और दुर्गागंज ने रामनगर से दो लोगों सहित कुल 15 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।लगातार चल रहे यातायात जांच अभियान के कारण बाइक सवारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.