सराईकेला, जून 3 -- सरायकेला। जिला पुलिस को प्रोजेक्ट डिवाइस और केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के समन्वय से बड़ी सफलता हाथ लगी है। मई के दौरान चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 133 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन सभी मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों (धारकों) को पहचान कर सुरक्षित सुपुर्द कर दिया है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। डीसी निधि द्विवेदी के अनुसार, मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत विशेष टीम काम कर रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सीईआईआर पोर्टल की मदद से 133 खोए हुए मोबाइल बरामद, धारकों को लौटाए गएमोबाइल चोरी और गुमशुदगी इस टीम ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से जारी सीईआईआर प...