मथुरा, नवम्बर 11 -- छटीकरा के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में मंगलवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। इसमें 132 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान से अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। आश्रम परिसर मंगल ध्वनियों के साथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक उल्लास से डूब गया। समारोह रामानंदाचार्य वैष्णव सेवा ट्रस्ट के जगद्गुरू द्वाराचार्य पीपा पीठाधीश्वर बलराम दास महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इसमें सबका सहयोग है। उन्होंने कल्याणं करोती संस्था एवं करुणा निधान सेवा ट्रस्ट कोलकाता का आभार जताया। वहीं कहा कि सामूहिक विवाह न केवल दहेज मुक्त समाज की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि यह सरल विवाह की परंपरा को बढ़ावा देता है। विवाह की सभी वैदिक विधियां ब्राह्मणों ने शास्त्रोक्त रीति से कराई।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.