गौरीगंज, अप्रैल 19 -- अमेठी। रविवार की अपरान्ह लगभग ढाई बजे जिला मुख्यालय गौरीगंज के मुंशीगंज रोड पर सराय भागमानी गांव में स्थित 132 केवी पावर हाउस के वितरण केन्द्र पर अचानक लगी आग में लाखों के केबल वायर जलकर राख हो गए। कर्मचारियों व ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 132 केवी पावर हाउस के एक तरफ ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग का वर्कशाप व विद्युत पोल व केबल तारों के वितरण का भंडार भी बना है। खुले में ड्रमों में लपेटकर रखे केबल तारों में अचानक आग लग गई। आग काफी तेजी से फैली और तारों के कई बंडल चपेट में आ गए। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। वहीं आग की चिंगारी पावरहाउस के बगल स्थित खेतों में भी गिरने लगी। किसानों ने तेजी से प्रयास कर आग को गेहूं की फसल तक पहुंचने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.