कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- ग्राम पंचायतों में बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) की हकीकत क्या है। इसकी जांच के लिए डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को 44 अफसरों को 132 ग्राम पंचायतों में भेजा। अधिकतर सेंटरों में खामियां पाई गईं। इसकी रिपोर्ट आते ही डीपीआरओ ने प्रधान व सचिवों को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में आरआरसी को समूह को हैण्डओवर करने, ई-रिक्शा का संचालन रोस्टर अनुसार प्रतिदिन करने, कितने घरों से यूजर चार्ज लिया जा रहा है, कितनी वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन हुआ तथा कितनी बेची गयी और ग्राम पंचायतों में कितना आय जनरेट हुआ आदि का सत्यापन किया। अधिकारियों के निरीक्षण में सात ग्राम पंचायतों में आरआरसी का संचालन हीं नहीं मिला। 12 आरआरसी कबाड़ी वाले से संबद्ध नहीं पाए गए। 19 ग्राम पंचायतों द्वारा यूजर चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.