लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की ओर से बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यालय में एजेंट प्रशिक्षण प्रमाणन कार्यक्रम के तहत 30वें, 31वें और 32वें बैच के सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने 131 एजेंटों को प्रमाणपत्र सौंपे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पहली बार दिसम्बर 2024 में लखनऊ स्थित लिटरेसी हाउस से शुरू किया गया था। यह प्रशिक्षण सभी एजेंटों के लिए अनिवार्य है चाहे वे पहले से यू.पी. रेरा में पंजीकृत हों या नया पंजीकरण कराना चाहते हों। प्रशिक्षण चार दिनों का होता है। इस प्रशिक्षण की फीस 6,000 रुपये है और आवेदन यू.पी. रेरा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...