भागलपुर, जनवरी 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र स्थित एसएस बालिका इंटरस्तरीय विद्यालय परिसर में गुरुवार को बिहार होमगार्ड की महिला बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 131 महिला होमगार्ड जवानों का पासिंग आउट परेड सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परेड की सलामी बिहार गृह रक्षा वाहिनी के उप महासमादेष्टा (डीआईजी) मनोज कुमार नट, डिविजनल कमांडेंट सह जिला समादेष्टा अखिलेश कुमार ठाकुर और भागलपुर के जिला समादेष्टा संजय कुमार ने संयुक्त रूप से ली। डीआईजी ने कहा कि अब सभी पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो चुकी हैं और जहां भी उनकी तैनाती होगी, वहां वे ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस दौरान पारण परेड समारोह में महिला जवानों के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मौके पर गृह रक्षा ...