कानपुर, फरवरी 25 -- जिले में छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। लगभग 131 छात्रों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त छात्रवृत्ति राशि पहुंच गई। इससे समाज कल्याण विभाग और बैंकों में हलचल मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित छात्रों के खातों को तत्काल फ्रीज करा दिया गया और आगे के भुगतान पर रोक लगा दी गई। छात्रों से वसूली के लिए नोटिस जारी कर धनराशि वापस मंगाई जा रही है। अब तक सात लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। जनवरी में जिले के 30 हजार से अधिक छात्रों के खाते में धनराशि भेजी गई। जिसमें से 131 छात्रों के खाते में अतिरिक्त छात्रवृत्ति पहुंच गई। ये छात्र 93 सरकारी कॉलेज और 38 निजी कॉलेज के हैं। सरकारी संस्थानों के छात्रों के खातों में करीब 6.90 लाख रुपये और निजी संस्थानों के छात्रों के खातों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.