131 ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
कन्नौज, मई 15 -- कन्नौज। 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एमएमयू के सहयोग से ग्राम अब्दुलपुर सकरी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 131 ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।शिविर में लोगों की ब्लड शुगर, बीएमआई, ब्लड प्रेशर समेत हैंडहेल्ड मशीनों के माध्यम से चेस्ट एक्सरे की जांच की गई। जांच के दौरान 7 संभावित टीबी मरीज चिन्हित किए गए जिनके बलगम की जांच ट्रूनाट मशीन से कराई जाएगी। कार्यक्रम में माई भारत वॉलंटियर के 10 प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने भारत को टीबी मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर व्यापक जनजागरूकता और संवेदीकरण के लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। शिविर का निरीक्षण जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एसटीएस ऋष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.