131 ओला वाहनों के सौदे में 18 लाख की ठगी
गौरीगंज, मई 9 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी अभय प्रताप सिंह ने 131 ओला वाहनों के सौदे में 18 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।पीड़ित द्वारा एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि करीब सात माह पूर्व सुनील कुमार मौर्य के माध्यम से उसकी मुलाकात हिसार निवासी सचिन धनकर से हुई थी। दोनों पक्षों के बीच 131 ओला वाहनों का एग्रीमेंट हुआ, जिसमें प्रति वाहन 75 हजार रुपये तय किए गए। पीड़ित का आरोप है कि सौदे के तहत उसने 13 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए, जबकि 5 लाख रुपये मुसाफिरखाना बाईपास पर नकद दिए। इसके बाद आरोपितों ने छह वाहन यार्ड से निकलवाकर दिए, लेकिन जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.