बोकारो, अगस्त 26 -- चास प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बोकारो जिला का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राजदेव महथा के नेतृत्व में बोकारो डीसी अजय नाथ झा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिले के अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग की। इस बाबत जिलाध्यक्ष राजदेव महथा ने कहा कि गृह, कारा व आपदा प्रबंधन विभाग से करीब 1306 आंदोलनकारियों की सूची जिला समाहरणालय को प्राप्त हुई है। जिसमें उपायुक्त ने 29 अगस्त को सुबह 11 बजे जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में सभी 1306 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, पहचान प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करने की बात मोर्चा से कहा गया है। प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो, हाबुलाल गोराई, ललित नारायण, खगेन्द्र नाथ वर्मा, बनमाली दत्ता, खिरोधर महतो, राजकपूर राय,अमिर शेख,मो. शकिल अहम...