नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- OnePlus अपने नए टैबलेट OnePlus Pad 3 Pro aka वनप्लस पैड 4 को टीज करना शुरू कर दिया है, जिससे साफ है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। टीजर में "Exceptional Power Coming Soon" लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे यह पता चलता है कि टैबलेट परफॉर्मेंस के मामले में काफी पावरफुल होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टैबलेट बड़ी स्क्रीन, हाई-एंड प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएगा, जिससे यह काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है। खास बात यह है कि OnePlus Pad 3 Pro aka वनप्लस पैड 4 को फ्लैगशिप Android टैबलेट सेगमेंट में उतारा जा सकता है, जहां इसका मुकाबला Samsung और Apple जैसे ब्रांड्स से होगा। अभी तक OnePlus ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टैबलेट अप्रैल 2026 म...