चतरा, जून 10 -- टंडवा निज प्रतिनिधि शिवपुर से कठौतिया रेलवे लाइन लगभग 1300 करोड़ की लागत से बन रही है। इसकी लम्बाई लगभग 46 किमी है। सीसीएल के आम्रपाली चंद्रगुप्त के महाप्रबंधक संजीव कुमार की माने तो लगभग 70 से 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस रेलवे लाइन को बिछाने में सीसीएल और झारखंड सरकार संयुक्त रूप से धन लगा रही है। इस लाइन से कोयले की डिस्पैच होगी। जिसका ठेका इरकान कंपनी ने लिया है। बताया गया कि रेलवे लाइन को बनाने के लिए इरकोन ने आधा दर्जन कंपनियों को विधिवत ठेका दे रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...