नई दिल्ली, जून 3 -- इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कंपनी जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई है। जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयर अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 9113.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयरों में 36 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। वहीं, एक महीने में इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 79 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयरों में यह तेजी आई है। 1300 करोड़ रुपये का मिला है ऑर्डरइंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कंपनी जॉन कॉकरिल इंडिया और इसकी पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई जॉन कॉकरिल मेटल इंटरनेशनल एसए को जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटालिक्स से एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर एक सीआरएनओ (CRNO...