कराची, जुलाई 20 -- पाकिस्तान के स्वास्थ्य तंत्र में एक बार फिर भयावह लापरवाही का सबसे काला अध्याय लिखा गया है। कराची के सरकारी अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण की बुनियादी व्यवस्था को ताक पर रख देने के कारण 130 से अधिक लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या मासूम बच्चों की है। एक साधारण अस्पताल अब घातक वायरस का हॉटस्पॉट बन चुका है, जहां सिंगल-यूज सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल, स्टेरिलाइजेशन की अनदेखी और प्रोटेक्टिव उपकरणों की कमी ने सैकड़ों निर्दोष जिंदगियों को खतरे में डाल दिया है। यह मामल कुलसुम बाई वालिका (KBV) अस्पताल का है, जो सिंध एम्प्लॉइज सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूशन (SESSI) द्वारा संचालित किया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक अस्पताल की समस्या नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की गंभीर विफलता का प्रतीक है।कित...